कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एडीएम (प्रशासन) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने कहाकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा चिह्नित दुर्घटना बाहुल्य (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख स्थलों पर एम्...