चतरा, मार्च 24 -- चतरा संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। खनन विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक 71 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 152 वाहनों को जप्त किया गया तथा अवैध परिवहन में पकड़े गए 201 वाहनों से 39,13,900 की दंड राशि वसूल की गई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 89 प्राथमिकी दर्ज, 150 वाहन जप्त एवं 186 वाहनों से 30,42,823 की दंड राशि वसूली गई थी। समीक्षा के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, चतरा ने पाया कि चालू वर्ष में प्राथमिकी दर्ज करने की गति अपेक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.