मऊ, फरवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में फरवरी माह में भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान जनवरी माह में चलाया गया था। जिसके कारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी के साथ ही उनमें होने वाली मौतों में भी अपेक्षित कमी आई थी। बताया कि फरवरी माह में भी सड़क सुरक्षा माह/अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राम, जनपद एवं मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक की जाएगी तथा विकासखंड, तहसील, जनपद मुख्यालय, प्रमुख शहरों के प्रमुख स्थलों पर सड़क सुरक्षा हेतु जन जागरूकता विषयक होर्डिंग्स लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.