गया, जनवरी 31 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शहर के सिकरिया मोड़ और दोमुहान पर शनिवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य व नेत्र देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों के लिए प्राथमिक नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध करायी गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों व छात्र स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर में करीब 125 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करायी। शिविर का आयोजन सहायक जिला परिवहन पदाधिका बेबी कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के बोनो क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायण सिंह भी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने शिविर के संचालन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मोटर वाहन निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.