मधेपुरा, सितम्बर 29 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। अंबेडकर चौक से आगे एसएच 58 से दुर्गापुर जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क में खतरनाक रेनकट बन जाने से वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया गया कि पिछले महीने सड़क का कालीकरण किया गया था। इतना ही नहीं सड़क भी जगह-जगह टूटने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री गिट्टी, बालू और कम मात्रा में तारकोल इस्तेमाल किया गया है। इस कारण रेनकट की समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस दिशा में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रेनकट से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क का आधा भाग टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। अंधेरी रात में वाहन चालक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार हादसा होत...