भदोही, मई 25 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के निगोह से बेला होते हुए कटरा ग्राम सभा को जोड़नी वाली मार्ग वर्षों से उपेक्षित पड़ी है। डेढ़ दशक पूर्व गिट्टी डालकर छोड़ा गया था। गत माह टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा मरम्मत कार्य तो शुरू हुआ लेकिन कुछ स्थानों पर सौ-दो सौ मीटर काम होने के बाद ठप हो गया है। विभागीय अनदेखी एवं कार्यदायी संस्था की लापरवाही के प्रति क्षेत्रीय जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय जनता की माने तो सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के निगोह से बेला होते हुए कटरा ग्राम सभा को जोड़ने वाली मार्ग पर पंद्रह साल पूर्व वर्ष 2010 में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख केसरा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी फूलदेई सरोज की पहल पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस वक्त सड़क पर मिट्टी डालने के साथ ही गिट...