सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 17 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के करमघट्टी गांव में सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान अनिता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सड़क मरम्मत की उठाई मांगसड़क की स्थिति करमघट्टी गांव में अरझट तिराहे पर जयप्रकाश के घर से भलपहरी गांव के बॉर्डर तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस सड़क का निर्माण 20 साल पहले कराया था, जिसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। अब सड़क पर केवल उखड़ी हुई गिट्टियां बची हैं, जो जगह-जगह बिखरी हुई हैं। सड़क पर बने गहरे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.