सड़क मरम्मत की ग्रामीणों ने उठायी मांग
सोनभद्र, मई 28 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खंड के बुड़हर कलां गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बरसात से पूर्व सड़क पर बने गड्ढों को भरा नहीं गया तो दुर्घटनाओं में काफी हद तक इजाफा देखने को मिल सकता है। ग्रामीण अनिल, मोहित, धीरज, बृजकिशोर समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बरसात से पूर्व सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.