सड़क मरम्मत कार्य में गड़बड़ी की शिकायत पर दिया सुधार का निर्देश
चक्रधरपुर, जून 10 -- चक्रधरपुर की सिमिदीरी पंचायत के दलकी गांव से विशेष मरम्मत सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत पार ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ ददन कुमार एवं जेई पप्पू कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क पर किए जा रहे पिचिंग की मोटाई सही रखने तथा गांव में जर्जर हो चुके नाला के निर्माण की मांग की। अधिकारियों ने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया। वहीं मौके पर मौजूद मुंशी ने रोजो पर्व समाप्त होने के बाद कलवर्ट निर्माण कार्य शुरु कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान झामुमो नेता रामलाल मुंडा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है, लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क की स्थिति खराब ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.