चक्रधरपुर, मई 5 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के तंबाकू पट्टी से भालियाडीह तक 10 किलोमीटर तथा टेबुल लाइन से देवगांव जगन्नाथ मंदिर तक 2 किलोमीटर सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या के निदान को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक सह भाजपा नेता शशिभूषण सामड के नेतृत्व में आजीविका जय गुरु ग्राम संगठन, आजीविका महिला ग्राम संगठन महिला समिति के सदस्यों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि तंबाकू पट्टी से भालियाडीह और टेबुल लाइन से देवगांव जगन्नाथ मंदिर तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं, जिससे आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। सड़क की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.