आरा, अप्रैल 6 -- -बिहिया में जानलेवा बना जलजमाव, आये दिन गिरकर चोटिल हो रहे बाइक सवार बिहिया। निज संवाददाता बिहिया-जगदीशपुर स्टेट हाईवे 102 पर स्थित जज बाजार पेट्रोल पंप के समीप सड़क तो चकाचक बन गई, लेकिन नाले का निर्माण अधर में लटका है। यहां राहगीर आये दिन हादसों के शिकार हो रहे हैं। जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष सह जदयू नेता लाल बहादुर महतो ने पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। इसके बाद भोजपुर डीएम और जगदीशपुर एसडीएम के हस्तक्षेप से रेलवे ओवरब्रिज से आगे 250 मीटर पीसीसी सड़क और दो आरसीसी ड्रेन (नाले) की मंजूरी मिली थी। सड़क तो बन गई, लेकिन नाला निर्माण नहीं होने से पूरा पैसा और प्रयास पानी में बहता दिख रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आए दिन बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही पथ निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.