सड़क बनी नहीं व लग गए उद्घाटन बोर्ड, खुली नगर निगम की पोल
मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हिन्दुस्तान की पड़ताल में वार्ड संख्या-23 में चूड़ी बाजार से धोबिया टोल, मैक्सी बस स्टैंड होते हुए मुख्य सड़क तक पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य के लिए उदघाटन का बोर्ड लगा हुआ है। जिसमें उदघाटन 16 अप्रैल 26 दिखाया गया है। इसके उदघाटन में सभी सांसद, विधायक, एमएलसी की उपस्थिति को दर्शाया गया है। हालांकि यहां पर बिना आयोजन के ही उदघाटन का बोर्ड संवेदक के द्वारा लगाया गया है। इसतरह, धोबिया टोला, मैक्सी स्टैंड होते हुए पुरानी बस स्टैंड मुख्य सड़क तक स्वीकृत सड़क एवं नाला निर्माण योजना में बड़ी विसंगति सामने आई है। क्योंकि करीब 200 मीटर सड़क का निर्माण आज तक नहीं हुआ है। सड़क पूरी तरह जर्जर है और बारिश के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.