सड़क बना ऑटो-टोटो स्टैंड, यातायात हो रहा प्रभावित
लखीसराय, जून 11 -- चानन, निज संवाददाता। चानन का इकलौता मार्केट मननपुर बाजार में स्थायी टोटो -ऑटो स्टैंड नहीं रहने से मुख्य सड़क ही स्टैंड बन गया है। इससे रोजना हर तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टोटो-ऑटो स्टैंड स्थायी नहीं रहने से लोग जहां-तहां खड़ा होकर ऑटो पर सवार होकर यात्री आगे का सफर करते हैं। लगन के समय में सड़क पर ऑटो खड़ा रहने से बड़ी वाहन आने पर स्वतः जाम की स्थिति बन जाती है। मननपुर स्टेशन के बाहरी परिसर में, इटौन रोड, संग्रामपुर रोड एवं मलिया रोड में टोटो जहां -तहां खड़ी रहती है। अधिकांश टोटो चालक स्थानीय होने के कारण सड़क पर ही टोटो खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं, जिस वजह से पीछे के लोगों को आगे निकलने में दिक्कत होती है। इसे न तो कोई रोकने वाला होता है, ओर न ही कोई टोकने वाला। प्रशासन का भी इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.