खगडि़या, फरवरी 26 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच के रामचंद्रा में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने करीब 22 लाख की लागत से निर्मित दो नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और खिलाड़ियों की काफी संख्या में उपस्थित थी। बताया जा रहा हैकि खेल मैदान जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण लगभग 17 लाख 25 हजार की राशि से कराया गया। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन लगभग बाधित हो जाता था। अब इस सड़क के बन जाने से खिलाड़ियों को खेल मैदान तक आने-जाने में किसी प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.