मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- ग्राम केल्लापुर जसमोर के निकट सड़क पर कर रहे एक व्यक्ति के रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ककरौली थानाक्षेत्र के गाँव बेहडा निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र बनवारीलाल मीरापुर थानाक्षेत्र के गाँव केल्लापुर के निकट गुरुनानक पंजाबी ढाबा पर कार्य करता है। रविवार को सुरेन्द्र किसी कार्य से केल्लापुर की ओर जा रहा था इस दौरान वह जैसे ही सड़क पार कर रहा था तो एक रोडवेज बस ने उसके जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र सिंह मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...