कन्नौज, मार्च 16 -- तिर्वा, संवाददाता। रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को रविवार देर रात को रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना ठठिया क्षेत्र के गांव हरेईपुर गांव निवासी उदयवीर का 19 वर्षीय पुत्र बिक्रम रविवार को तिर्वा कोतवाली के अलीनगर गांव स्थित अपने मामा के यहां गया था। यहां से देर रात वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौटने के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही बिक्रम ठठिया थाना क्षेत्र के दानेहार गांव के निकट पहुं...