उन्नाव, अप्रैल 13 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। तिलक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार देर रात ट्राली पर सड़क पार करके सामान रखने जा रहे युवक को दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजन बेहाल है।पखरापुर मजरा मंगलीखेड़ा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय ललित चचेरे भाई अरुण कुमार के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को गया था। तिलक कार्यक्रम उन्नाव हरदोई मार्ग पर लम्बुई गांव के पास में चल रहा था। कार्यकम समाप्त होने के बाद रात लगभग एक बजे के बाद वह ट्रैक्टर में सामान रखने सड़क पार करके जा रहा था। इसी दरम्यान बांगरमऊ की ओर से आ रहे अनियंत्रित दुग्ध वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत...