सड़क पार कर रही बच्ची को पिकअप ने कुचला, मौत
कौशाम्बी, मई 9 -- करारी के भैला मकदूमपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क पार कर रही बालिका को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भैला मकदूमपुर निवासी सुनील कुमार सऊदी अरब में रहकर काम करता है। घर पर पत्नी सरिता देवी बेटी रिया (6) और रियांशी (4) के साथ रहती है। दो दिन पहले सुनील के बड़े भाई गोपाल के बेटी की शादी थी। शनिवार की सुबह सरिता अपनी बेटी रिया के साथ मंडप पूजा के लिए गई थी। तालाब में मंडप विसर्जन के बाद वह मां के साथ घर लौट रही थी। गांव के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रिया को कुचल दिया। हादसे में मासूम रिया की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से पिकअप लेकर भाग निकला। दर्दनाक हादसा देखकर मौके पर लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.