कौशाम्बी, मार्च 10 -- मंझनपुर कोतवाली के टिकरी गांव की शिमला (16) पुत्री शोभालाल मंगलवार की सुबह भूसा ढो रही थी। करीब नौ बजे वह भूसा लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा ने उसको टक्कर मार दिया। हादसे में शिमला को गंभीर चोटें आई हैं। शिमला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...