सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली कट के पास मंगलवार की रात कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। दुद्धी थाना क्षेत्र के झरो कला गांव से राबर्ट्सगंज बारात आई थी। चाय पीने जाते समय कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई। दुद्धी थाना क्षेत्र के ग्राम झरो कला निवासी कन्हैया अग्रहरि के पुत्र गौरी शंकर की बारात मंगलवार को बस से राबर्ट्सगंज आई थी। बारात में परिवार के लोग, रिश्तेदार और गांव के कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर- बाइक की टक्कर में एक बाराती की मौत, दूसरा जख्मी रात करीब 10 बजे बारात पुसौली कट के आगे सड़क किनारे रुकी। बताया गया कि कुछ बाराती पास स्थित मनोहर चाय की दु...