अररिया, मार्च 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर प्रशासन ने सोमवार को सड़क किनारे लगाए गए ठेला-रेहड़ी व अस्थायी दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई दुकानदार अपनी दुकानें सड़क तक बढ़ाकर लगा रहे हैं, जिससे सड़क संकीर्ण हो जा रही थी और आवागमन बाधित हो रहा था। नगर प्रशासन की टीम और जोगबनी पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगी दुकानों व ठेला-रेहड़ी को हटवाया और दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। बताया गया कि सड़क पर दुकान लगाने से यातायात प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी होती है। इसलिए सड़क को खाली और व्यवस्थित रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.