अररिया, अप्रैल 26 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी के मीरगंज स्थित मुख्य सड़क पर इन दिनों लोग खुलेआम मक्का सुखा रहे हैं। सड़क के एक हिस्से पर मक्का फैलाकर सुखाया जा रहा है, जबकि दूसरे हिस्से को वाहनों के आवागमन के लिए छोड़ दिया जाता है। यह मार्ग काफी व्यस्त है और यहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर फैला मक्का फिसलन और अचानक ब्रेक की स्थिति पैदा कर रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि कई बार वाहन चालकों को संतुलन बनाने में परेशानी होती है, खासकर दोपहिया चालकों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर मक्का सुखाने पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही इस समस्या का समाधान हो सके। जोगबनी थाना के अपर थानाध्य...