मधेपुरा, मई 18 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर सूखाए जा रहे मक्का हटाने की पुलिस ने कार्रवाई की। एसडीएम पंकज घोष ने सड़कों पर मक्का सूखाए जाने पर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। बताया गया कि इन दिनों जिले की विभिन्न सड़कों पर मक्का सूखाने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्टेट हाइवे हो या नेशनल हाईवे किसान मक्का फसल सूखाने के लिए सड़क का अतिक्रमण कर लेते हैं। कई दिनों तक मेन रोड के आधे से अधिक हिस्सों को पत्थर और लकड़ी का बड़ा टुकड़ा लगाकर मक्का सूखाते हैं। मेन रोड पर मक्का सूखाने के दौरान वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- सड़क पर सुखाए जा रहे मक्का पुलिस ने हटाया पिछले साल कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर जान गंवा चुके हैं। मुख्य सड़क पर मक्का सूखाने के बाद बिक्री का सिलसिला भी यही स...