औरैया, अप्रैल 7 -- फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र में सोमवार रात रास्ता रोककर दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। ग्राम सराय बिहारीदास निवासी आलजेब पुत्र इकबाल मंसूरी रात करीब 9 बजे घर से बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद इमरान, जीशान और नसीम पुत्र कल्लू ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आलजेब का भाई साजिद मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में साजिद के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.