औरैया, मार्च 11 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत अजीतमल-बाबरपुर के अशोक नगर वार्ड में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मुख्य सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। करीब दो वर्षों से ट्रॉली पर रखा यह भारी ट्रांसफार्मर सड़क के बीचों-बीच खड़ा है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वार्ड के प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। सड़क के बीच ट्रांसफार्मर रखे होने से रास्ता बेहद संकरा हो गया है। ऐसे में जब चार पहिया वाहन या एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं यहां से गुजरती हैं तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों के अनुसार इस अस्थायी ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग और नगर पंचायत के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.