बागपत, फरवरी 2 -- रमाला। बड़ौत जाते समय इब्राहिमपुर माजरा निवासी शोकेंद्र का एक थैला रास्ते में गिर गया। थैले में करीब दस हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा आवश्यक कागजात रखें हुए थे। थैला गिरने की जानकारी होने पर शोकेंद्र ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच किशनपुर बराल निवासी शौकीन को यह थैला इब्राहिमपुर माजरा रोड पर रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला। शौकीन ने थैले में रखे मोबाइल फोन से संपर्क नंबर निकालकर शोकन्द्र से संपर्क किया और पूरी ईमानदारी के साथ थैला उसके सुपुर्द कर दिया। थैला वापस मिलने पर शोकेंद्र ने शौकीन का आभार जताया। बताया गया कि शौकीन हरियाणा में एक राइस मिल में कार्यरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.