सड़क पर मक्का सुखाने से हादसे की बढ़ी आशंका
अररिया, मई 16 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर मुख्य सड़कों को सुखाने का मैदान बना दिया गया है। किसानों द्वारा सड़कों पर फैलाया जा रहा मक्के का दाना किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
स्थानीय लोगों की लापरवाही हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले साल हुए दर्दनाक हादसों से न तो स्थानीय लोगों ने कोई सबक लिया है और न ही प्रशासन की पाबंदी का कोई असर दिख रहा है। याद हो कि पिछले वर्ष सड़कों पर फैलाए गए मक्के के दानों के कारण कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। इनमें से एक बड़ी दुर्घटना में बाइक फिसलने के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
प्रशासन की सख्ती इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सड़कों पर मक्का सुखाने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.