सड़क पर मक्का सुखाने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी
अररिया, मई 14 -- अररिया, निज संवाददाता जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले 'हिन्दुस्तान' अखबार के गुरूवार अंक में 'रोड पर पसरा मक्का, यात्रा में हादसे का डर' शीर्षक से छपी खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। खबर प्रकाशित होने के साथ ही प्रशासन एक्शन मूड में आ गया है। यातायात डीएसपी फखरे आलम ने खुले तौर पर कहा है कि सड़क को अतिक्रमण कर मक्का सुखाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। प्रशासन ने ऐसी घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलेवासियों से सड़क पर अनाज नहीं सुखाने की अपील की। यातायात डीएसपी फखरे आलम ने कहा कि अनाज को घर में ही सुखाएं इससे अनाज भी सुरक्षित रहेगा और आवागमन भी बाधित नहीं होगा। यह भी पढ़ें- सड़क पर मक्का सुखाने वालों पर पुलिस सख्त डीएसपी ने 'हिन्दुस्तान' को बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया प्रारंभ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.