सुल्तानपुर, जून 26 -- चांदा, संवाददाता शाहपुर कस्बे के कादीपुर रोड पर सड़क किनारे बनी नालियों की साफ सफाई न होने से कस्बे की नालियों में कचरा भरा पड़ा हुआ है। नालियों को देखने पर ऐसा प्रतीत हो कि ये नालियां नहीं कूड़ा केन्द्र हैं। नालियां जाम होने से ग्रामीण परेशान हैं। एक तरफ जहां जल निकासी में दिक्कत हो रही तो वहीं दूसरी ओर संक्रमित बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है ।लगभग डेढ़ महीने से इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। सफाईकर्मी नदारद हैं। नालियां जाम होने से यहां बदबू आती है। डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बना रहता है। कई महीने से सफाई नहीं हुई हुई है। सफाईकर्मी आते ही नहीं हैं। साफ सफाई न होने से नालियों में गंदगी है। नालियों की साफ सफाई कराई जाना अति आवश्यक है ताकि संक्रमित बीमारियों...