सड़क पर बह रहा नालियों का पानी,गंदे पानी से होकर निकल रहे है लोग
कानपुर, अप्रैल 15 -- रूरा। क्षेत्र के सुनवर्षा गांव में मुख्य मार्ग पर नालियों का पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। सरकार एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर साफ-सफाई रखने का दावा कर रही है, जबकि धरातल पर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा नहीं है। झींझक विकास खंड क्षेत्र के जजमुइया गांव के मजरा सुनवर्षा में मुख्य गली के दोनों छोर नालिया न होने के कारण आबादी के नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सड़क के दोनों छोर पर रह रहे लोगों को इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे लोगो में नाराजगी बनी हुई है। गांव के मानेंद्र, अवधेश, राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.