साहिबगंज, मई 10 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो सीएचसी के मुख्य गेट के पास बारिश का पानी सड़क पर बहने एवं हटिया की गंदगी लोगों के द्वारा सड़क पर फेक देने से सीएचसी के बाहर गंदगी पसरी है। गंदगी के कारण आने-जाने वाले राहगीरों एवं रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर है। बेमौसम बरसात के कारण सड़क पर गंदा जल बह रहा है। स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। जानकारी के अनुसार बोरियो में शनिवार एवं मंगलवार को हाट लगता है। हाट के दुकानदारों द्वारा हटिया के बाद गंदगी को सीएचसी के मुख्य द्वार जाने वाले रास्ते में कुड़ा को सड़क पर हीं फेंक दिया जाता हैI गंदगी के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों व राहगीरों ने सीएचसी प्रभारी से सड़क से गंदगी साफ करने एवं जल-जमाव से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हि...