औरैया, मार्च 31 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सड़क पर बनी अड्डी एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। मंगलवार को सल्हूपुर गांव के पास अड्डी से उछलकर गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार फफूंद निवासी लक्ष्मी देवीपत्नी अनुज शुक्ला मोपेड से अछल्दा से अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह सल्हूपुर गांव के पास पहुंचीं, सड़क पर बनी अड्डी पर अचानक वाहन उछल गया। संतुलन बिगड़ने से वह दूर जा गिरीं और सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी के डॉक्टर ललित मोह...