भभुआ, मार्च 2 -- दुकानदार दिखा रहे हैं लापरवाही, नगर परिषद की सख्ती का इंतजार अष्टभुजी चौक के पास हालात बदतर, आम लोगों ने जताई नाराजगी (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में इन दिनों सड़क किनारे फैलाई जा रही गंदगी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। कई दुकानदार अपनी दुकानों से निकलने वाला कचरा, सड़ा-गला सामान और अंडों के छिलके सड़क किनारे फेंक दे रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है मानो वह पूरी तरह बेलगाम हो गए हों। राहगीरों को इससे असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर परिषद द्वारा इस तरह की दुकानों के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी भी किए गए हैं तो उनका पालन धरातल पर नजर नहीं आता। अष्टभुजी चौक के पास तो हालात और भी चिंताजनक हैं, जहां सड़क किनारे अंडों के छिलकों और कूड़े का ढेर लगा रहता है। इससे न सिर्फ बदबू फैलती है बल...