औरैया, जून 18 -- कंचौसी-ककोर मार्ग पर जमौली गांव के पास सड़क किनारे और कुछ स्थानों पर सड़क पर पड़े मौरंग के ढेर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और कई वाहन चालक हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार जमौली गांव स्थित ककोर एवं समाधान पुरवा मोड़ के पास सड़क पर मौरंग डाली गई है, जिससे विशेषकर रात के समय आवागमन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- गुन्नौर-सैमला मार्ग बदहाल होने से लोग परेशान अंधेरे में मौरंग दिखाई न देने के कारण कई चालक फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। यह मार्ग जिला मुख्यालय ककोर, औरैया, दिबियापुर, फफूंद, कंचौसी, लहरापुर तथा प्लास्टिक ...