बिजनौर, मई 19 -- नगीना। राष्ट्रीय राजमार्ग धामपुर रोड पर शिक्षिका पर पेड़ गिर जाने से स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षिका को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रियंका वर्मा पत्नी सोहन धामपुर रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रियंका अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, अचानक धामपुर रोड पर टेलीफ़ोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ टूटकर भरभरा कर गिर गया। गिरते हुए पेड़ की चपेट में स्कूटी सवार प्रियंका भी आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- स्कूटी सवार शिक्षिका की स्कूटी से टकराकर हाथी का दांत टूटा राहगीरों ने घायल प्रियंका को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डा. कौशिक...