जमुई, मई 30 -- झाझा । निज संवाददाता बच्चों द्वारा सड़क पर फेंके गए पानी का छींटा लगने के आरोप में लाठी,चाकू लिए घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर देने का एक मामला थाना में दर्ज हुआ है। घटना झाझा थाना के छुछनरिया गांव की है। आवेदिका ममता देवी ने इस क्त्रम में भैंसुर पोखन साव समेत आशा देवी,रोहित व लीलावती देवी को आरोपी बनाया है। आरोप है कि बीते सोमवार की रात उक्त लोग घर में घुसकर उक्त आरोप लगाते हुए कहा कि भैंसुर ने उसके कान पर चाकू से वार कर टॉप्स छीन लिए। बताया कि बचाने को उसकी 13 वर्षीया बेटी आई तो उसके सिर पर भी चाकू से प्रहार कर उसे भी जख्मी कर दिया था। सूचना पर डायल 112 के पहुंचने पर आरोपी भाग गए थे। बताया कि पति की अनुपस्थिति में अक्सर घर में घुसकर मारपीट करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...