आजमगढ़, मई 7 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास बुधवार की सुबह नीलगायों का झुंड सड़क पर आने से अनियंत्रित टेंपो पलट गया। जिससे उसमें छह लोग घायल हो गए। टेंपो सवारियां लेकर जौनपुर की तरफ जा रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठेकमा से सवारियां लेकर टेंपो बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जौनपुर की ओर जा रहा था। सरायमोहन गांव के पास पहुंचने पर सामने अचानक नीलगायों का झुंड आ गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी 60 वर्षीय संजू देवी, 40 वर्षीय अनिल, 62 वर्षीय मिठाई सहित छह लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क पर नीलगायों का झुंड आने से अनियंत्रत टेंपो पलटा, छह लोग घायल दुर्घटना के बाद घायलों में चीखपुका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.