देवरिया, अप्रैल 27 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के सिरजम के समीप हादसे में घायल युवक देर से सड़क पर तड़प रहा था। गश्त पर निकली पुलिस की नजर तड़प रहे घायल पर पड़ी। फौरन एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया।गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिरजम के समीप रविवार देर शाम किसी वाहन के चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया। युवक के पूरे शरीर पर चोटें आईं थी। लहूलुहान युवक देर से सड़क पर तड़प रहा था। गश्त पर निकले कांस्टेबल अरविंद यादव व कन्हैया चौहान की नजर घायल पर पड़ी तो फौरन घायल को एंबुलेंस से लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया पहुंचे और भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सड़क पर तड़प रहा था हादसे में घायल युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...