फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- शमसाबाद, संवाददाता। सड़क पर जलभराव से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणो को बीमारियंा फैलने का डर सता रहा है। नाली नहीं बनी हैं इसके चलते घरोंं का गंदा पानी मुख्य सड़क पर फैल रहा है। इससे निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण परेशान है। समस्या समाधान न होने से ग्रामीणो को बड़ी दिक्कतों के बीच निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ब्लाक क्षेत्र के लोहापानी गांव में मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों काफी खराब चल रही है। शिशुपाल, अशोक, रजनीश, आलोक, रवि, जनवेश, अनिल कुमार आदि ने बताया कि पिछले एक साल से सड़क टूटी हुयी है। इस पर गंदा पानी बह रहा है। ऐसे में निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। बड़ा वाहन तो मुश्किल के बीच निकाला जाता है। गंदे पानी के मुख्य सड़क पर भरे होने से डर रहता है कि कहीं कोई संक्रामक रोग न फैल जाये। ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.