सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान, सीओ से शिकायत
गढ़वा, जून 19 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिजन मुहल्ला सहित मुख्य बाजार के लोगों ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी को आवेदन देकर नाली की सफाई कराने की मांग की है। सीओ को दिए आवेदन में कहा गया है कि हरिजन मुहल्ला स्थित उदय राम के घर से मुख्य बाजार होते हुए नदी तक नाली बना हुआ है। नाली के ऊपर कुछ दूर तक ढक्कन है तो कुछ दूर तक नाली बिना ढक्कन के खुली हुई है। नाली का पानी सीधे नदी तक जाता था, लेकिन अभी कुछ लोगों द्वारा बाजार में नाली को भर दिया गया है। सब्जी वाले सड़ी गली सब्जी को इसी नाली में फेंक देते हैं। परिणामस्वरूप नाली का पूरा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी भरा हुआ है। नाली का सड़ा पानी से बदबू और सड़ांध उठ रहा है। उससे संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना है। ग्रामीणों ने सीओ से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और बरसात से पूर्व ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.