सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, बीमारी फैलने की आशंका
खगडि़या, मई 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित भतरिंधा जाने वाली सड़क से बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसपास के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी गीता गुप्ता, प्रियंका कुमारी, अनिल कुमार, राजा कुमार, पप्पू कुमार, अमित कुमार, गुलशन कुमार, मिथुन कुमार, संजीत गुप्ता एवं मीठ्ठू गुप्ता ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व मुखिया योजना के तहत नाला का निर्माण कराया गया था। इसके बाद फिर सड़क का निर्माण कराया गया। लेकिन वर्तमान में सड़क एवं नाला दोनों ही जगह-जगह टूट चुके हैं, जिसके कारण पानी का बहाव रुक गया है और हमेशा जलजमाव की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.