सड़क पर घरों का पानी जमा होने से लोगों में आक्रोश
बाराबंकी, मार्च 19 -- सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के मरकामऊ में मुख्य सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से नाराज ग्रामीणों और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रामनगर से बदोसराय मुख्य मार्ग पर तख्त रखकर सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिससे करीब 10 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बदोसराय पुलिस घटना स्थल पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही सड़क खाली कर दी और बाद में अपनी समस्याएं बताईं। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज के निर्देश पर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय और कोतवाली बदोसराय के कोतवाल अजित विद्यार्थी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि तीन घरों का गंदा पानी सड़क पर लगातार बह रहा है, जिससे पूरी सड़क पर कीचड़ और गंदगी जमा रहती है। इससे ग्राहकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.