सड़क पर गिरी 11 हजार वोल्ट की केबल, लोगों में मचा हड़कंप
इटावा औरैया, जून 24 -- जसवंतनगर। नगर के व्यस्ततम चौराहे पर बुधवार को 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से जुड़ी केबल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सड़क पर केबल गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। हालांकि समय रहते बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। केबल अंडरग्राउंड लाइन से ट्रांसफॉर्मर तक जाती है और अस्थायी सहारे के बंधी हुई थी। अचानक केबल टूटकर सड़क पर गिरने से वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। स्थानीय निवासी रागिनी ने बताया कि घटना के समय मौके पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। सड़क पर केबल पड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। नगरवासियों का कहना था कि यदि कोई भारी वाहन केबल के ऊपर से गुजर जाता तो केबल क्षतिग्रस्त होकर फॉल्ट का कारण बन सकती थी, जिससे बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.