मिर्जापुर, जुलाई 17 -- हलिया। बाइक से गिरकर जख्मी युवक की प्रयागराज अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गुलपुर नौगवा गांव निवासी 32 वर्षीय तुलसी बीते 10 जुलाई को हलिया थाना क्षेत्र के वीरपुर अपने ससुराल जा रहा था। हरसड़ गांव के पास बाइक से गिरकर जख्मी हो गया था। प्रयागराज अस्पताल में उपचार के दौरान छह दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...