उन्नाव, जनवरी 12 -- बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सूरज पुत्र लल्लन बाइक से गर्भवती पत्नी सोनिका को लेकर बीघापुर पीएचसी दिखाने जा रहे थे। उन्नाव लालगंज हाईवे स्थित इंदेमऊ गांव के पास बाइक स्लिप होने से सड़क पर गिर गए। पत्नी सोनिका बाल बाल बच गई, मगर सूरज चोटिल हो गया। डॉ. विमल आर्य ने बताया कि सूरज का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, स्थिति में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.