मधुबनी, दिसम्बर 27 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। रूद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव में एक युवक द्वारा सड़क पर गाली शब्द लिखे जाने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। मारपीट की घटना शुक्रवार की है। इस मामले को लेकर पीड़िता रिंकु देवी ने रूद्रपुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि उसने बताया है कि उसके घर के बगल में सड़क की ढ़लाई हो रही थी। बगल के युवक ने इस सड़क पर गंदी चीजें लिख रहा था। रिंकू देवी की पुत्री ने इसका विरोध किया तो लड़के पक्ष के लोग गाली- गलौज करने लगे। हल्ला सुनकर जब घर से बाहर आये तो गाली देने बाले हुए मारपीट करने लगें। रिंकू देवी के पति विनय कुमार यादव और देवर ललित यादव झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किये। वे लोग राय विचार करके हरवे हथियार लोहा, रॉड लेकर आये जान मारने के...