गंगापार, मार्च 29 -- परानीपुर के डुहिया से लेकर गंगाघाट तक सड़क पूरी तरह बैठ गई है। जिससे गंगाघाट से बालू लदे ट्रैक्टरों के एक्सल टूट जा रहे हैं। इन गहरे गड्ढों की वजह से छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। दरी गांव के अशोक कुमार ने बताया कि गंगाघाट परानीपुर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर व डंपर बालू की ढुलाई कर रहे हैं। सड़क बैठ जाने से बालू लदे वाहनों के गन्तव्य स्थान तक पहुंचने दिक्कते हो रही हैं। वर्ष भर पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया गया था, जो घटिया होने की वजह से माह भर बाद टूट गई। उक्त टूटे मार्ग से प्रतिदिन भूईपारा, परानीपुर, रैपूरा, कंजौली सहित विभिन्न गांवों के छात्र व छात्राए स्कूल आवागमन करते हैं। छात्र जब तक अपने घर को नहीं पहुंच जाते अभिभावक विभिन्न आशंकाओं से घिरे रहते हैं। सूत्रों की मानें ...