सड़क पर गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी
गंगापार, जून 20 -- क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलखवार गांव में जाने वाली काली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासी पुष्पराज सिंह, आलोक सिंह एवं अजित कुमार का कहना है कि इस सड़क से होकर रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन खराब स्थिति के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। यह भी पढ़ें- गैबीपुर-करमपुर सड़क की पटरी गायब, हादसे का खतरा बढ़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.