फरीदाबाद, मई 4 -- पलवल। मुंडकटी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर बंचारी गांव के पास एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार नेशनल हाईवे-19 पर बंचारी गांव के निकट पहुंची। वहां सड़क पर बिना इंडिकेटर चलाए एक ट्रक खड़ा था, जिससे कार टकरा गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डों में पलट गई। मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, मानपुर गांव निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके मामा का बेटा विवेक अलग-अलग गाड़ियों से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोकिलावन धाम दर्शन के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर ट्रक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.