लातेहार, मार्च 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंबेडकर चौक के पास मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर कई ऑटो के खड़ी करने से लोगो को काफी परेशानी हो रही है। सड़क के दोनो तरफ ऑटो खड़ी करने से चालक बाज नही आ रहे हैं। रास्ता संकीर्ण हो जा रहा है। वाहनों और राहगीरों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है कि बस स्टैंड रैन बसेरा के बजाए 20 -25 ऑटो लाकर सड़क के दोनो तरफ रोज खड़ी कर दी जाती है। ऑटो चालकों की इस हरकत से दुकानदार भी परेशान हैं, लेकिन एजेंट भी चुप्पी साध कर उन्हें बढावा दे रहे हैं। कई लोगो ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इससे अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई एक्शन नही लिया गया है। जिसे देख कर लोग दंग भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.